जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/ जालौन कालपी तहसील क्षेत्र के यमुना नदी के किनारे हीरापुर में नियम विरुद्ध खनन करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।देवकली गांव में मौरंग खदान संचालन को लेकर ग्रामीणों और खदान संचालक के बीच विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने खनन कार्य का विरोध करते हुए पोकलैंड मशीनें खड़ी करा कर आपत्ति जताई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ओवरलोड मौरंग परिवहन के चलते गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उनका कहना है कि पहले सड़क का निर्माण कराया जाए, उसके बाद ही खनन कार्य होने दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि हीरापुर मौरंग खंड को पिछले वर्ष स्वीकृति मिली थी। अब खदान संचालन को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बाद मामला चर्चा में है।
