Loading market...

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन।

 

कालपी/जालौन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबन्धित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित बैठक में एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रह जाए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जागरूक करने की अपील की।

बैठक में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अजीत यादव, बसपा नेता जगजीवन अहिरवार, राम सजीवन, कांग्रेस नेता आदित्य नागाइज सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

फोटो – कालपी तहसील में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एसडीएम विनय कुमार मौर्य एवं तहसीलदार शिरीष कुमार मिश्रा।

Leave a Reply