जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन मंगलवार की शाम को स्थानीय तहसील कालपी में तैनात एसडीएम के अर्दली जय सिंह के 19 वर्षीय पुत्र की घर में बिजली का करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवा निवासी जय सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम उनका पुत्र बृजेंद्र सिंह (19) घर के अंदर किसी विद्युत तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।परिवारिकजन तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख शहरयार ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी है।
