Loading market...

नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम व सीओ ने किया धर्मस्थलों का निरीक्षण

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी /जालौन दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीएम ,सीओ व कोतवाल नगर के धर्मस्थलों तथा देवी पंडालों में घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बीती शाम को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य, क्षेत्राधिकारी राजेश कमल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी तथा महिला उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी ने विभिन्न धर्मस्थलों एवं देवी पंडालों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आयोजकों से बातचीत कर पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से भी संवाद स्थापित किया। उन्होंने पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने कहा कि नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं आयोजकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

फोटो – धर्मस्थलों का निरीक्षण करते एसडीएम विनय कुमार मौर्य, सीओ राजेश कमल

Leave a Reply