Loading market...

ट्रांसफार्मर से करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन सोमवार को विधुत उपखंड कालपी क्षेत्र के अंतर्गत सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम पिथऊपुर में निजी नलकूप चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से लगभग 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की असामयिक मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओ धर्मेंद्र सिंह सचान के निर्देश पर अवर अभियंता नवीन सचान के नेतृत्व की टीम ने जायजा लिया है। घटना के संम्बंध में बिजली विभाग की ओर से रिपोर्ट भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 -10- 2026 को सुबह करीब 7 बजे ग्राम पिथऊपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नियामतपुर से संबन्धित क्षेत्र में यह घटना हुई है। गांव निवासी सियाराम पुत्र तुलसीराम के निजी नलकूप पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसे बदलवाने के लिए 17 अक्टूबर को पीआरओ दर्ज कराई गई थी।

बताया गया कि ट्रांसफार्मर बदलने से पहले सियाराम ने कथित तौर पर विभाग को बिना जानकारी दिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से कहीं से दूसरा ट्रांसफार्मर लाकर अपने स्तर से 11 केवी लाइन से जोड़कर नलकूप चलाने का प्रयास किया। इसी दौरान निजी नलकूप की कोठरी के अंदर लगे स्टार्टर के संपर्क में आने से गांव निवासी जीत सिंह पुत्र शिवराम की करंट लगने से मौत हो गई।घटना के बाद बिजली विभाग की ओर से प्रथम सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र भेजा गया है। विभागीय रिपोर्ट में घटना में बिजली विभाग की कोई गलती नहीं होने की बात कही गई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारी का निर्धारण संबन्धित जांच के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

फोटो – घटना स्थल पर ट्राली में ट्रांसफार्मर

Leave a Reply