जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव को लेकर कालपी तहसील क्षेत्र में 6 मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित की गई है। कालपी तहसील क्षेत्र में कुल छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 3055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
कालपी, कदौरा, आटा, महेवा सहित अन्य क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का विवरण शामिल है। सूची म मतदान केंद्रों, संबन्धित विद्यालयों एवं संस्थानों का उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य, तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार प्रिंस सिंह राजपूत ने निरीक्षण किया गया।निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों का निर्धारण किया गया है। निर्धारित केंद्रों पर पात्र स्नातक मतदाता मतदान कर सकेंगे।
