Loading market...

उरई पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा

दो अभियुक्त गिरफ्तार, बैटरी, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

उरई।
कोतवाली उरई पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियाँ, एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी खंगाली जा रही है। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply