Loading market...

पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना साइबर क्राइम का आकस्मिक निरीक्षण किया

थाना परिसर, कार्यालय व अभिलेखों की प्रविष्टियों का किया अवलोकन, आवश्यक निर्देश जारी

जालौन।
पुलिस अधीक्षक जालौन ने शनिवार को थाना साइबर क्राइम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, CCTNS कार्यालय एवं साइबर हेल्प-डेस्क का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने समन्वय पोर्टल एवं प्रशिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा अभिलेखों की प्रविष्टियों का अवलोकन किया। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में और सुधार लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply