सराहनीय कार्य : जनपद कानपुर देहात | दिनांक : 13 अक्टूबर 2025 | सूचना विभाग प्रकाशनार्थ
“मिशन शक्ति फेस 5 अभियान” के अंतर्गत महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी निस्तारण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद कानपुर देहात की थाना मूसानगर पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
विदित हो कि दिनांक 23.08.2025 को दहेज हत्या के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मूसानगर पर मु.अ.सं. 60/2025, धारा 85/80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त हाकिम सिंह पुत्र देवीसिंह, उम्र लगभग 58 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 12 विकास नगर, कस्बा एवं थाना मूसानगर, जनपद कानपुर देहात को आज दिनांक 13.10.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर बालाजी मोड़, कस्बा मूसानगर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम :
थाना मूसानगर पुलिस, जनपद कानपुर देहात
