⚖️ राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न - Aaj Tak Media

⚖️ राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न

जनपद – जालौन (स्थान: उरई)
दिनांक – 12 नवम्बर 2025

उरई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई की अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की प्रथम बैठक आज दिनांक 12 नवम्बर 2025 को अपराह्न 4:30 बजे परिवार न्यायालय, उरई के नवनिर्मित भवन में वादकारियों हेतु प्रतीक्षालय/परामर्शदाता केन्द्र में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता अपर प्रधान न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी श्री प्रवीण कुमार पाण्डेय ने की। बैठक का उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को सफल बनाना था।

बैठक में परिवार कल्याण विशेषज्ञ सुश्री प्रियंका द्विवेदी एवं परामर्शदाता श्री के.के. प्रजापति ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त लिटिगेशन संबंधित पत्रावलियों में निरंतर मध्यस्थता (मीडिएशन) कराई जा रही है। वादकारियों से लगातार संपर्क बनाकर सुलह वार्ता के माध्यम से मामलों को लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सदस्यगण एवं मध्यस्थों ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु पक्षकारों के बीच मध्यस्थता और सुलह के प्रयास निरंतर जारी हैं।

बैठक में उपस्थित विद्वान अधिवक्ताओं ने भी यह आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर से पक्षकारों को समझाने का कार्य करेंगे, जिससे अधिक से अधिक मामलों का समाधान आपसी सुलह एवं समझौते से हो सके।

बैठक में सदर मुंसरिम श्री काजी वसीम उल्ला, परामर्शदाता श्री के.के. प्रजापति, परिवार कल्याण विशेषज्ञ सुश्री प्रियंका द्विवेदी, सदस्य/मध्यस्थ श्री विनोद प्रकाश ब्यास एवं श्रीमती सुलेखा सिंह, तथा विद्वान अधिवक्तागण श्री कर्मक्षेत्र अवस्थी, श्रीमती नेहा निरंजन एवं श्री अशुमान दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

🏛️ बैठक में सभी सदस्यों ने आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को जनहित एवं न्यायहित में सफल बनाने हेतु सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply