ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, हालत गंभीर - Aaj Tak Media

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, हालत गंभीर

 

कदौरा(जालौन) आज शाम करीब 4 बजे कदौरा-चतेला तिराहा स्थित अकील शाह होटल के सामने एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो चालक को पकड़ लिया और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान कदौरा कस्बे के मोहल्ला ईदगाह निवासी सोनू पुत्र सद्दू तथा उसके एक साथी के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply