उरई (जालौन) रक्षाबंधन के दौरान महिला से बीच बाजार मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए शातिर बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। फैक्ट्री चौकी क्षेत्र के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन के दौरान आरोपी ने एक महिला से बीच बाजार मंगलसूत्र छीन लिया था और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
बताया जा रहा है कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फैक्ट्री चौकी क्षेत्र के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों ओर से दो-दो राउंड फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई भेजा गया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास, मंगलसूत्र की बरामदगी और अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है।
स्थान: फैक्ट्री चौकी क्षेत्र, उरई कोतवाली, जनपद जालौन

रिपोर्ट महेंद्र सिंह आज तक मीडिया
9005308263
