कोंच (जालौन) गल्ला मंडी स्थित पीसीएफ़ कृषक सेवा केंद्र पर केंद्र प्रभारी के गायब हो जाने को लेकर किसानों ने नारेबाजी कर दी किसानों का कहना है कि केंद्र प्रभारी किसी को कोई टोकन नही दे रहे है अपने मन माफिक चेहतो को खाद दे रहे है जो दलाल अंदर रहते है वही सिस्टम बैठाये है कमीशन खोरी का पूरा खेल चल रहा है आम किसान परेशान है वह तीन दिनों से केंद्र पर आ रहे है लेकिन खाद न मिल ने से वह बापस लौट रहे है ग्राम खुटेला के किसान गोधन गोबिंद सिंह श्याम सुंदर राम बिहारी भदेवरा के किसान दसरथ फुल्लन रघुवीर का कहना है केंद्र के चारो ओर पानी भरा हुआ है आने जाने में समस्या हो रही है खाद नही मिल रही है केंद्र प्रभारी ताला लगाकर घण्टो तक के लिए बन्द करके चले जाते है। किसानों ने उपजिलाधिकारी से अपील की है कि केंद्र के अंदर दलालो का प्रवेश बंद हो

