छेड़छाड़ व अश्लील हरकत से परेशान महिला ने सी ओ से लगाई मदद की गुहार - Aaj Tak Media

छेड़छाड़ व अश्लील हरकत से परेशान महिला ने सी ओ से लगाई मदद की गुहार

 

कोंच (जालौन) थाना कैलिया क्षेत्र की निवासिनी ने एक दूसरे ग्राम के निबासी के ऊपर अश्लीलता करने और गलत शारीरिक शोषण किये जाने का आरोप लगाया है और जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई जिस पर महिला ने सी ओ से मदद की गुहार लगाते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग कर डाली।

मामला थाना के लिए क्षेत्र का है जहां की निवासिनी ने दिन शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिव परमेश्वर प्रसाद को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि घटना करीब एक सप्ताह पूर्व की है जब ग्राम देवगांव निवासी मानवेंद्र परिहार मेरे आवास पर आया और मेरे साथ अश्लीलता करते हुए मेरा गलत शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया जब मैंने उसका विरोध किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की डर के कारण मैं कालौनी छोड़कर उरई रहने लगी लेकिन उक्त व्यक्ति फोन से लगातार परेशान कर रहा है पीड़िता ने सी ओ से अपने साथ हुए दुरब्यौहार की जांच कराकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

 

Leave a Reply