Loading market...

बाइक से गिरी महिला, गंभीर रूप से हुई घायल

कोंच (जालौन ) कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुनाया निवासी वर्षीय संतोष अहिरवार अपनी 56 वर्षीय पत्नी मुन्नी अहिरवार और पुत्र जितेंद्र उम्र 32 वर्ष के साथ बाइक से आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सधारा जा रहे थे। उन्हें वहां मुन्नी के मायके में उनके भाई राजकुमार के त्रयोदशी भोज में शामिल होना था। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम पनयारा और मनोरी के बीच पुलिया पर पहुंची, वहां बने टेपर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर पीछे बैठी मुन्नी उछलकर सड़क पर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पति संतोष और पुत्र जितेंद्र आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. रामकरन गौर ने बताया कि एक महिला को अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान वह मृत पाई गईं पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Leave a Reply