Loading market...

घटतौली का बीडीओ बनाने पर कोटेदार ने तोड़ दिया मोवाइल

 

कोंच (जालौन) हाय रे प्रशासन अगर कोई बी डी ओ बनाकर अपनी बात साबित करना चाहता है तो उसका मोवाइल ही तोड़ दिया जाता है और अगर शिकायत मिलने पर अधिकारियों द्वारा कठोर कार्यवाही की जाए तो दोबारा कोई मोवाइल तोड़ने की हिम्मत न करे।

मामला तहसील क्षेत्र के ग्राम बरोदा कला का है जहां के निवासी जगजीवन राम पुत्र हरनारायण अपना राशन लेने के लिए दिनांक 31 में 2026 को सुबह 10:00 बजे कोटेदार मंसाराम अहिरवार पुत्र देव जू की दुकान पर गया था जहां कोटेदार का नाती अंकित भी बैठा था जब वह अपना राशन लेने लगा तो उसने देखा कि कोटेदार का नाती अंकित घटतोली कर रहा है जिस पर जगजीवन राम ने विरोध करते हुए उसका बी डी ओ बनाने लगा तो कोटेदार गाली गलौज पर उतर आया और नाई ने मोबाइल छीन कर तोड़ दिया जगजीवन राम ने यही बताया कि कोटेदार राशन सामग्री वितरण के लिए दो कांटे रखे हुए हैं जिससे घटतोली का कार्य करता है उक्त के संबंध में जगजीवन राम ने उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल को शिकायती पत्र देते हुए उक्त कोटेदार व उसके नाती के खिलाफ समुचित कार्यवाही किये जाने की बात की है।

 

Leave a Reply