ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत - Aaj Tak Media

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

 

कालपी/जलौन, सिरसा कलार। जिले के ग्राम निपनिया थाना सिरसा कलार क्षेत्र में सोमवार को खेतों में काम करते समय एक युवक की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। 15 वर्षीय किशोर दिव्यांशु विश्वकर्मा गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची सिरसा कलार थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही उजागर हुई है। हादसे में गेहूं की भारी फसल भी बर्बाद हो गई। मृतक के परिजन सदमे में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। एसपी ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply