कोतवाली शिकायत करने आने पर सिर फोड़ने का लगाया आरोप - Aaj Tak Media

कोतवाली शिकायत करने आने पर सिर फोड़ने का लगाया आरोप

 

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डाढ़ी में दिनांक 30 मई 2026 रात्रि के करीब 8.30 बजे केशकली पत्नी बलराम घर पर काम कर रही थी तभी पड़ोसी अनिल व सन्तोष पुत्रगण कन्हैया लाल विनय अहिरबार पुत्र मथुरा प्रसाद गाली गलौच करते हुए झगड़े पर आमादा हो गए और लाठी डंडों से घायल करके जमीन पर गिरा दिया जिसकी सूचना केशकली ने डायल 112 पुलिस को दी तो पुलिस रात में उक्त लोगों को पकड़कर ले गयी घटना दिनांक 31 मई 2026 की है जब केशकली कोतवाली प्रार्थना पत्र देने आ रही थी तभी कोतवाली के पास ही विनय ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि हम तुम्हें फाड़ देंगे और मेरे पुत्र मनोज का सिर फोड़ दिया उक्त के सम्बन्ध में केशकली ने दिन रबिबार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

 

Leave a Reply