जानने वाले के खातों से ऑनलाइन ठगी कर रहे लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

 

कालपी/ जालौन पहचान वाले लोगों का खाता खुलवाकर खाते की पूरी डिटेल लेकर ऑनलाइन ठगी करने पर खाता धारकों के द्वारा थाना आटा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उक्त मामले को लेकर प्रार्थी धर्मेंद्र कुमार पुत्र राम प्रकाश पाल ग्राम दादरी थाना आटा ने थाना आटा में मुकद्दमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थी के जानने वाले लवकुश व प्रार्थी के गांव का ही जानने वाला दोस्त अनिकेत पुत्र शिवनंदन का खाता बैंक ऑफ़ इंडिया में कहकर खुलवाया था कि इन खातों में सरकारी योजना का पैसा आएगा तथा खाता खुलवाकर खताओं की पासबुक व एटीएम व खाते में लगे मोबाइल नंबर की सिम आरोप दीपेंद्र गुप्ता पुत्र सियाराम गुप्ता निवासी लोदीपुर जनपद हमीरपुर व भरत निषाद पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम चंडौत थाना जरिया जनपद हमीरपुर, सुमित निवासी छगोला हमीरपुर को दिए थे। प्रार्थी के खाता में प्रार्थी का मोबाइल नंबर की सिम व अनिकेत के खाता में लगे मोबाइल नंबर की सिम आरोपियों के पास थी कुछ समय बाद प्रार्थी ने आरोपी दीपेंद्र व भरत से कहा कि आपने जो मेरा व अनिकेत का खाता खुलवाया था उसकी पासबुक व एटीएम सिम वापस दे दो। तो दीपेंद्र वहभारत ने कहा कि बाद में दे देंगे काफी समय बीत जाने के बाद जब खातों की डिटेल प्रार्थी वापस नहीं मिली तो प्रार्थी को शक हुआ कि हमारे खातों का प्रयोग धोखाधड़ी में तो नहीं हो रहा है तो प्रार्थी ने बैंक में जाकर खाता चेक कराया तो पता चला की प्रार्थी के खाते में लेनदेन हो रहा है और प्रार्थी के खाते पर साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज है। आरोपी दीपेंद्र गुप्ता व भरत निषाद व सुमित ने प्रार्थी के खाते का साइबर धोखाधड़ी में प्रयोग किया है।

Leave a Reply