कोंच (जालौन) कोतवाली के मोहल्ला मालवीय नगर निवासिनी सुनीता देवी पत्नी बालिकदास ने दिन गुरुवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मैं अपने पुत्र के साथ चंड़ीगढ़ में रहकर मेहनत मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करती है मेरा पति बालिकदास पुत्र हरदयाल मुहल्ला मालवीय नगर में करीब 6 माह से रह रहा है और कोई काम धंधा भी नहीं करता है मैं अभी मालवीय नगर घर पर रह रही हूं और पति आएदिन लड़ाई झगड़ा करता रहता है और धमकी देता है कि मेरा घर है मेरी जायजाद है निकल जाओ यहां से और पति से काम करने को कहने पर यह भी धमकी देता है कि वह आत्म हत्या के लेगा और मुझे गन्दी गन्दी गालियां देकर मारपीट भी कर देता है जिससे मैं बहुत परेशान हूं और कोई काम ठीक से नहीं कर पा रही हूं सुनीता देवी ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
