अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन
एट जालौन। जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.120 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध एवं नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना एट पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने विवेक पुत्र रामशरण अहिरवार (20 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर-01, कस्बा एवं थाना एट, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.120 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर थाना एट में मु.अ.सं. 70/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट तथा अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।इस कार्रवाई को थाना एट पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना एट के थानाध्यक्ष एवं पुलिस टीम शामिल रही।
