संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जयंती को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
अमित गुप्ता
उरई जालौन
उरई (जालौन) अपना दल (एस) जिला इकाई जालौन की अत्यंत महत्वपूर्ण मासिक विधानसभा बैठक आज दिनांक 07 जून 2026 को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में गरिमामयी माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल कुदारी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष सोम ठाकुर एवं प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ठाकुर मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक विस्तार, बूथ समितियों के गठन की समीक्षा तथा पार्टी के संस्थापक व प्रेरणास्रोत डॉ. सोनेलाल पटेल जी की आगामी जन्म जयंती कार्यक्रम की भव्य रूपरेखा तैयार करना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित राठौर ने कहा कि पार्टी की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठन में निहित है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों को रेखांकित करते हुए सभी पदाधिकारियों से पूर्ण निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने संगठनात्मक समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों को जवाबदेही तय की। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विधानसभा कार्यकारिणी का त्वरित गठन: जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी विधानसभा कार्यकारिणी का गठन अविलंब पूरा करें और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द से जल्द सुनिश्चित करें।
जोन कार्यकारिणी की समयबद्धता: सभी विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले नव-मनोनीत जोन अध्यक्षों को भी निर्देश दिया गया कि वे आगामी त्रैमासिक बैठक से पूर्व अपनी कार्यकारिणी का गठन अनिवार्य रूप से कर लें, ताकि संगठनात्मक ढांचा सुदृढ़ हो सके।
’बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का संकल्प: संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के उद्देश्य से प्रत्येक बूथ पर मजबूत एवं सक्रिय बूथ अध्यक्षों की तत्काल नियुक्ति करने पर गहन चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक प्रवास करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जन्म जयंती की तैयारी: आगामी 02 जुलाई 2026 को दल के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत यशस्वी डॉ. सोनेलाल पटेल जी की पावन जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को जनपद में बेहद ऐतिहासिक और भव्य रूप देने की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में मुख्य रूप से राजेश पुटेल अण्डा, जिला महासचिव अबधकिशोर निरंजन जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच ,धर्मेंद्र कुशवाहा, खुर्द, जिला सचिव प्रदीप कुशवाहा चमेड़ जिला सचिव ,रविकांत कुशवाहा कुकरगांव जिला उपाध्यक्ष, मिथिलेश सोनी जिला सचिव ,शैलेंद्र पाल भाबुआ जिला महासचिव ,राजवीर सिंह जिला मीडिया सचिव ,विजय कुमार कुशवाहा, लहचूरा जोन अध्यक्ष जालौन, प्रांजल पटेल, जिलाध्यक्ष छात्र मंच, राजकुमार जोन अध्यक्ष कदौरा , कोमल परिहार, जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुदामा कुशवाहा पियानिरंजनपुर, सेक्टर अध्यक्ष
श्यामसुंदर कुशवाहा, जिला महासचिव , मैथिलीशरण पनयारा, अकबर अहमद पनयारा, कुलदीप सिंह जाटव सिमिरिया, अमित कुमार कूड़ा, शिवकुमार वर्मा कूड़ा, सचिन कुशवाह कुदारी, रामबाबू कुशवाहा पियानिरंजनपुर, मोहित कूड़ा, बलवीर कूड़ा, प्रयाग कुशवाहा पियानिरंजनपुर, सुदामा कुशवाहा, अर्जुन कुशवाह, सुरार सालाबाद, राजबीर सिंह नामदेव जोन अध्यक्ष कुठौंद, गौरव मिश्रा, हरगोविंद कुशवाहा वर्ध, श्यामसुंदर कुशवाहा मनोरी, अनवर अली, शुघर सिंह पटेल धनौरा, गजेंद्र कुशवाह कुदारी जिला उपाध्यक्षयुवा मंच, कृषक कुदारी, उपेंद्र, पुनीत चौधरी वरसेसी, कमल साहू शैलेन्द्र सहित भारी संख्या में जोन अध्यक्ष, विधानसभा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
