सब स्टेशन के वीवीसी का इंटरप्टर फटने से बिजली आपूर्ति ठप

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन स्थानीय नगर के विद्युत उपकेंद्र में सोमवार को वीवीसी का इंटरप्टर अचानक फट जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते नगर के फीडर नम्बर एक के क्षेत्रों तथा मुख्य बाजार टरनंनगंज में कई घंटों के के लिये आपूर्ति व्यवस्था ठप्प होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान एवं अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम अभिषेक धीर तथा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त इंटरप्टर को बदलकर तकनीकी खराबी को दूर किया। कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद दोपहर डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी गई।

विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण इंटरप्टर क्षतिग्रस्त हुआ था। समय रहते मरम्मत कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक देर तक असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। सब स्टेशन के प्रभावित मोहल्लों में कागजीपुरा, इंदिरा नगर, टरनंनगंज बाजार, रामगंज आदि शामिल रहे।

 

फोटो – सब स्टेशन में तकनीकी गड़बड़ी ठीक करने में जुटे कर्मचारी

Leave a Reply