राजेश कमल ने संभाला कालपी के सीओ का पद 

 

कालपी (जालौन)  शासन स्तर से हुए स्थानांतरण के तहत शनिवार को 2018 बैच के युवा पीपीएस अधिकारी राजेश कमल ने कालपी सर्किल पुलिस उपाधीक्षक का पदभार ग्रहण करके शासकीय कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

बिहार के पटना जनपद के मूल निवासी राजेश कमल ने पीपीएस अवसर का प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रथम पोस्टिंग हमीरपुर में 3 वर्ष का सिटी का कुशलतापूर्वक दायित्वों का निर्वाह किया है। हमीरपुर में कुशल कार्य प्रणाली के लिए वह काफी लोकप्रिय रहे हैं।

उन्होंने बताया की शासन की मंशा के अनुरूप सर्कल में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्परता से कार्य करूंगा। नवांगतुक सीओ ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की समस्या का निराकरण करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

 

फोटो – नवागंतुक सीओ राजेश कुमार

Leave a Reply