Loading market...

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी पर मुक़दमा दर्ज

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन तहसील कालपी क्षेत्र के आटा क्षेत्र के आटा स्टैंड के पास घर के बाहर खड़ी एक युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी है।

उक्त प्रकरण को लेकर वादी ग्राम आटा निवासी आयुष गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता की आटा स्टैंड पर मकान व दुकान है। 7 सितंम्बर की सुबह करीब चार बजे अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी उसकी काले रंग की मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उक्त मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राकेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply