हाइवे पर लगे जाम में फ़सी एंबुलेंस, यात्री परेशान - Aaj Tak Media

हाइवे पर लगे जाम में फ़सी एंबुलेंस, यात्री परेशान

 

कालपी (जालौन) झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 में शनिवार को भोर सुबह से लगे भीषण जाम में फंस गई दो एंबुलेंस तथा इस भीषण गर्मी में वाहनों से जा रहे लोगों को उठाना भारी कष्ट उठाना पड़ा।

शनिवार को सुबह पुराने यमुना पुल में चल रहे कार्य की वजह से कालपी यमुना पुल से लेकर ज्ञान भारती चौकी तक भीषण जाम लगा रहने के कारण राहगीरों को बहुत सी समस्याओं को इस गर्मी में सामना करना पड़ा तथा जम के कारण दो एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही प्रशासन के द्वारा जाम खुलवाने की प्रयास किए गए। पिछले महीने 25 में से पुराने पुल को बंद कर उसमें निर्माण का कार्य चलने के कारण पुराने पुल से छोटे व हल्के वाहन निकले जा रहे है। तथा नए पुल से दोनों साइड एक ही पुल से सारे वाहनों को निकालने की वजह से हो रही जाम की समस्या के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यदाई संस्था के प्रबंधक इंगलेश शर्मा की मौजूदगी में पुलिस जवानों तथा कर्मचारी जाम को खुलवाने में जुटे रहे।

 

फोटो – हाइवे के जाम में फंसे वाहन

Leave a Reply