अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन सोमवार को कालपी के उपजिलाधिकारी अमित शेखर का स्थानांतरण सीतापुर जनपद कर दिया गया है। उन्होंने 25 मई को कालपी में उपजिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया था। तथा उन्होंने करीब 50 दिनों तक अपनी सेवाएं दीं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालपी में कार्यकाल के दौरान एसडीएम अमित शेखर ने कानून-व्यवस्था, राजस्व कार्यों, जनसमस्याओं के निस्तारण तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया। इसके साथ ही उन्हें नगर पालिका परिषद कालपी एवं नगर पंचायत कंदौरा के प्रभारी अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया था। जिसका उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
स्थानांतरण की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक एवं स्थानीय स्तर पर उनके कार्यकाल की चर्चा रही। अब उनके स्थान पर नए उपजिलाधिकारी की तैनाती की प्रतीक्षा की जा रही है।
