अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन तहसील कालपी में नवांगतुक नायब तहसीलदार प्रिंस सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन की समस्याओं का गुणवत्ता एवं समयबद्ध निस्तारण अपनी पहली प्राथमिकता बताया।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रिंस सिंह मूल रूप से जनपद हमीरपुर के राठ कस्बे के निवासी हैं। कालपी तहसील में उनकी यह पहली नियुक्ति है। उन्हें चुरखी सर्किल का दायित्व सौंपा गया है।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नायब तहसीलदार प्रिंस सिंह ने राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों से परिचयात्मक बैठक कर राजस्व कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए राजस्व मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जाए।
