पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान - Aaj Tak Media

पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन शासन के निर्देश पर शनिवार को नगर पालिका परिषद कालपी के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। प्रथम चरण में मुख्य बाजार कालपी में कर्मचारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी ‌

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेन बाजार टरनंनगंज में दुकानदारों, रेहड़ी सब्जी वालों ने सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण फैलाया हुआ था। पालिका कर्मचारियों के द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका के अवर अभियंता तथा कर्मचारी तथा पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। नगर पालिका के द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान में कुछ दुकानदारों ने अपने अवैध अतिक्रमण को अपने हाथों से ही हटा लिये। इसमें मुख्य रूप से नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला,नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला व नगर पालिका के कर्मचारी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला के मुताबिक ने नगर में अतिक्रमण को हटाने के लिये आज पहला दिन है। इसी तरीके से यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि नाली के बाहर तक जिसका जो भी अतिक्रमण फैला है उसको हटाया जायेगा।

Leave a Reply