कोंच (जालौन) नगर के मोहल्ला गांधी नगर स्थित अवध बिहारी लाल जी महाराज मंदिर परिसर में चल रही शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान कथावाचक आचार्य कृपासिंधु द्विवेदी ने भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं एवं उनके दिव्य स्वरूप का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
शुक्रवार को आचार्य कृपासिंधु द्विवेदी ने भगवान शिव के जीवन एवं उनकी लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है वह सृष्टि के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और उन्होंने समय-समय पर अधर्म, अहंकार तथा दुष्ट शक्तियों का नाश कर मानव जाति एवं समस्त प्राणियों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने भगवान शिव द्वारा विभिन्न दैवीय शक्तियों एवं आसुरी प्रवृत्तियों के विनाश से जुड़ी कथाओं का विस्तार से वर्णन किया। आचार्य ने कहा कि शिव महापुराण केवल धार्मिक कथा नहीं बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी है। भगवान शिव की लीलाओं से हमें यह सीख मिलती है कि मनुष्य को अहंकार का त्याग कर सत्य, संयम, करुणा और परोपकार के मार्ग पर चलना चाहिए इस दौरान भूरी सोनी विनोद सोनी कुलदीप झा रमा देवी शांति देवी उषा रुवी बिनीता मनोज राठौर दिनेश सोनी पुष्पा कुँवर बाई आदि श्रद्धालु कथा सुनकर भावविभोर हो गए
