सरकारी बीज गोदाम समय पर न खुलने से किसान परेशान

 

कोंच (जालौन) नदीगांव रोड स्थित पीली कोठी सरकारी बीज गोदाम दिन गुरुवार सुबह निर्धारित समय पर नहीं खुलने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सुबह 10 बजे खुलने वाले गोदाम के बाहर बड़ी संख्या में किसान बीज लेने के लिए पहुंचे लेकिन साढ़े 10 बजे तक भी गोदाम बंद रहा इससे किसान तेज धूप और उमस भरी गर्मी में बाहर बैठकर गोदाम खुलने का इंतजार करते रहे।

ग्राम पिंडारी से आए किसान श्याम सुंदर ने बताया कि गोदाम का निर्धारित समय सुबह 10 बजे है लेकिन काफी देर होने के बाद भी गोदाम नहीं खुला उन्होंने कहा कि किसानों का समय बर्बाद हो रहा है और खेती के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं वहीं बसोब गांव से आए फूल सिंह तथा उदय भदेवरा के किसान ऋषभ सहित अन्य किसानों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है जिससे उन्हें असुविधा हो रही है।

इस संबंध में बीज गोदाम पर तैनात बाबू गौरव वर्मा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे कार्यालय के आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए हैं और जल्द ही गोदाम पहुंचकर किसानों को बीज वितरण की व्यवस्था शुरू कर देंगे किसानों ने मांग की है कि सरकारी गोदाम निर्धारित समय पर खोले जाएं ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Leave a Reply