कोंच (जालौन) कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वृजेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में वारंटी पकड़ो अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस ने धड़ाधड़ छापे मारते हुए वारंटियों को धर दबोचा जिसमें मुकद्दमा संख्या 56/18 धारा 135 बिधुत अधिनियम में बांछित मुवीन उद्दीन पुत्र मुईन अहमद उम्र करीब 52 वर्ष निबासी मुहल्ला आजाद नगर एवं मुकद्दमा संख्या 894/23 धारा 323/325/504/506/427 आई पी सी में बांछित सागर अग्निहोत्री पुत्र स्व अशोक अग्निहोत्री उम्र करीब 38 वर्ष निबासी मुहल्ला सुभाष नगर और मुकद्दमा संख्या 480/19 धारा 60 आवकारी अधिनियम में वारंटी राजेश कुमार पुत्र जानकी प्रसाद उम्र करीब 30 वर्ष निबासी ग्राम बसोब को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
