कोंच (जालौन) मिठाई की दुकान में एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस रिफिल की जा रही थी तभी अचानक से सिलेंडर में आग लग गई और एक जोरदार धमाका हुआ जिस दुकान संचालक गंभीर रूप से झुलस गया और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला तिलक नगर निवासी प्रभात अग्रवाल की दुकान सागर चौकी तिहारे के पास स्थित है जिसमें दिन शुक्रवार को बताएं अनुसार कमर कामर्शियल गैस सिलेंडर में गैस रिफलिंग की जा रही थी और वहीं पास में दूध गर्म हो रहा था तभी रिफलिंग से निकली गैस ने अचानक से आग पकड़ ली और थोड़ी ही देर के अंदर एक तेज धमाका हुआ धमाका इतना जोरदार था कि अगले बगल की दुकानों के सीसे टूट गए और दुकानदार घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े और साहस दिखाते हुए बचाव कार्य मे जुट गए सूचना पर सागर चौकी प्रभारी सुमित पांडेय दलबल के साथ पहुंच गए और हालात को नियंत्रित करते हुए घायल दुकान संचालक को अस्पताल भिजवाया और पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
