अधिशासी अधिकारी के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा, बैठे धरने पर

 

कोंच (जालौन) नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव का पदार्पण जब से नगर पालिका परिषद में हुआ है तब से पालिका परिषद ही विवादों में घिरी नजर आ रही है कभी सभाषद तो कभी निर्माण कार्यों को लेकर अथवा आम जनता से ब्यौहार को लेकर अधिशाषी अधिकारी सुर्खियों में रहती है जिसकी कड़ीं में पालिका परिषद के सभाषद ई ओ के ब्यौहार से दुखित होकर धरने पर बैठने को मजबूर हो गए और तीन घण्टे तक सभाषदों का गुस्सा नारों के माध्यम से निकलता रहा क्योंकि सभाषदों का आरोप है कि नगर विकास में सड़क निर्माण स्ट्रीट लाइट मूलभूत सुविधाएं आदि में लगातार अनियमितताएं हो रहीं है और अगर सभाषद अपने बार्ड में मूलभूत सुविधा की बात करता है तो बजट न होने का रोना रोते हुए ई ओ अपना पल्ला झाड़ लेती हैं आपको बताते चलें कि इसके पूर्व भी ईओ के ब्यौहार से नाराज होकर सभाषदों ने बोर्ड बैठक में निंदा प्रस्ताव पास किया था लेकिन उसका असर शून्य रहा।

 

दिबियापुर इतिहास की धमकी दे रहीं ईओ – सभाषद

 

मुहल्ला तिलक नरिया से सभाषद रघुबीर कुशबाहा ने दुखित मन से बताया कि अधिशाषी अधिकारी हम लोगों को अपमानित करते हुए दिबियापुर में उनके द्वारा किये गए घटित घटना क्रम की धमकी देते हुए कहतीं है कि मेरा इतिहास दिबियापुर से पता कर लो वहीं सभाषद का आरोप है कि ईओ का ब्यौहार सभाषद एवं आम जनता के साथ अच्छा नहीं है और विकास कार्यों में अवरोध हमेशा पैदा करती हैं ऐसे में सक्षम अधिकारियों से सभाषदों ने ईओ के बिरुद्ध प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की है अब देखना है कि दिन गुरुवार का हंगामी प्रदर्शन क्या रंग लाता है।

 

Leave a Reply