समाधान दिवस में फरियादियों की 32 शिकायतें प्रस्तुत,5 का मौके पर निस्तारण

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन  तहसीलदार अभिनव तिवारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 32 शिकायते प्रस्तुत की गई। जिसमें सबसे अधिक राजस्व की 11 तथा पुलिस विभाग के 09 मामले शामिल हैं। मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

तहसील सभाकक्ष मे आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार अभिनव तिवारी तथा नायब तहसीलदार मुकेश कुमार,चंद्र मोहन शुक्ला, प्रिया सिंह राजपूत के समक्ष सुरेश सिंह निवासी ग्राम सिमहारा कासिमपुर ने चकरोड पर विपक्षियों के द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की है।, लक्ष्मण सिंह ग्राम मुसमरिया ने शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया है प्रार्थी की बोई गई फसल को विपक्षी काटने का प्रयास कर रहे है। रामसेवक निवासी ग्राम भगौरा ने शिकायत की है कि विपक्षियों के द्वारा प्रार्थी की जमीन पर नाजायज कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पूनम पत्नी मोहन निवासी ग्राम कटपुरवा ने पात्रता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास दिलाने की मांग की। ग्राम मैनूपुर की प्रधान सुमन ने अन्ना गौवंशों को पकड़वाकर किसी अन्य गौशाला में स्थानांतरित करने की मांग की है। चंद्रपाल निवासी ग्राम चंदरशी ने चकरोड की जमीन की पैमाइश करने की मांग की है।

तहसीलदार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की नई गाइडलाइन के अनुरूप सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराया जाए। राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर,सुरेश कुमार,नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य, विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान, जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली, वन विभाग ,प्रेम कुमार पाण्डेय, हर्ष सोनी,

स्टैनो सलीम खान,तहसील के प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार,कालपी कोतवाली कालपी के एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार के अलावा कदौरा,आटा तथा चुरखी के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply