कालपी (जालौन) जिला प्रशासन के निर्देश पर ओवरलोडिंग तथा अवैध खनन पर पूर्णता अंकुश लगाने के लिये संयुक्त टीम के द्वारा सख्ती तेज कर दी गई है। अभियान के अंतर्गत बीती रात को संयुक्त टीम के द्वारा ओवरलोड खनन से भरे 15 गाडियां पकड़ कर सीज कर दी गयी। रविवार को भी लगातार 24 घंटे चेकिंग का अभियान जारी रहा। संयुक्त टीम के द्वारा अवैध बालू का परिवहन करते हुए 19 से अधिक ओवरलोड वाहनों को पड़कर सीज करने की कार्रवाई की जा चुकी है। चेकिंग में बड़ी कार्यवाही से ओवरलोड वाहनों के संचालकों में खलबली मच गई है।
बीती 13/14 जून को जोल्हूपुर, यमुना पुल कालपी,कदौरा क्षेत्र तक दिन रात 24 घंटे के चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ओवरलोड बालू लदे 15 वाहनों पकड़ कर टीम ने सीज कर गल्ला मंडी कालपी के परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़े करा दिये गये है। इसके पहले कल 4 गाड़ियां पकड़ी गई थी। उपजिलाधिकारी अमित शेखर तथा क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार के द्वारा रात दिन भ्रमणशील रहकर सख्ती की जा रही है। परिवहन विभाग, खनन, राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ गठित संयुक्त टीमों की अगुवाई तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, सुरेश कुमार को नियुक्त किया गया है। टीमों में लेखपालों राघवेंद्र सिंह निरंजन, जितेंद्र कुमार, सुमित यादव जुटे हैं। एसडीएम अमित शेखर ने बताया कि ओवरलोड बालू लदे वाहनों पर प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा इसके लिये पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
फोटो – रात में पकड़े गए वाहनों के साथ टीम
