कोंच (जालौन) लगभग 2 वर्ष पूर्व एक पिता ने अपनी बेटी के हांथ पीले किए थे लेकिन दहेज लोभियों ने उसे बेटी को दहेज की बलि बेदी पर चढ़ा दिया जिस पर पीड़ित पिता ने ससुराली जनों के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की।
मामला थाना माधौगढ़ के ग्राम मिझोना निबासी मुन्नालाल पुत्र छोटेलाल की पुत्री संतोषी का है जिसका बिबाह दिनांक 23 नबम्बर 2024 को ग्राम भेंड़ निबासी अजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआ था जिसमें 5 लाख रुपये व दो लाख रुपये का सामान दिया गया था लेकिन ससुरालीजन ससुर प्रेम सिंह सास रेखा देवी पति अजय कुमार तीन लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे लेकिन मांग पूरी न होने पर संतोषी को प्रताड़ित किया जाने लगा घटना दिनांक 19 जुलाई 2026 को सूचना मुन्नालाल को मिली कि तुम्हारी पुत्री को पति ससुर और सास ने मारकर फांसी पर लटका दिया और यह घटना गुजरात के बोरसाद जिला थाना आनन्द की है उक्त के सम्बन्ध में मुन्नालाल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए उक्त घटना की रिपोर्ट दर्ज कानूनी कार्यवाही की मांग की है
