कोंच (जालौन) स्वास्थ्य बिभाग द्वारा पेट मे कीड़ों को मारने की दबा एल्बेंडाजोल स्कूलों ग्रामों एवं मुहल्लों में स्वास्थ्य बिभाग कर्मियों द्वारा वितरित की जाती है जिन्हें सेवन करने की विधि के साथ साथ आवश्यक मात्रा भी बताई जाती है इसके ऊपर सरकार द्वारा लाखों रुपये का बजट खर्च किया जाता है लेकिन नगर में दिन बुधवार को कैलिया बाईपास स्थित गैस गोदाम नारायणपुरी मंदिर के पास कूड़े के ढेर में एल्बेंडाजोल के सैकड़ों पैकेट पड़े हुए मिले जो यह सिद्ध करते हैं कि यह सरकारी दबा का बर्बाद होना किसी स्वास्थ्य कर्मी की ही देन है क्योंकि आमतौर पर यह दबा मार्केट में उपलब्ध नहीं है क्योंकि यह राजकीय सप्लाई दबा है ऐसे में स्वास्थ्य बिभाग की कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल उठना लाजमी है अब यह जांच का विषय है कि आखिरकार यह दबा किसके द्वारा यहां ओर फेंकी गयी और किस स्वास्थ्य कर्मी द्वारा अपने कार्य मे लापरवाही बरतते हुए सरकारी आपूर्ति को नुकसान पहुंचाते हुए इसे फेंका गया वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जांच के उपरांत सम्वन्धित दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए जिससे सरकारी दबाओं की बर्बादी पर रोक लगाई जा सके अब देखना है कि सक्षम अधिकारियों द्वारा उक्त प्रकरण की जांच कराई जाती है या फिर खानापूर्ति करते हुए अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर ली जाती है।
