जहरीले सर्प के डसने से किशोर की मौत लिया पर नायब तहसीलदार ने जायजा

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम पथरेटा में जहरीले सर्प के डसने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कराई तथा मृतक के आश्रितों को शासन की ओर से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पथरेटा निवासी दीनदयाल का 16 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र रात अपने घर में था। इसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजन पहले स्थानीय स्तर पर उपचार कराते रहे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला एवं क्षेत्रीय लेखपाल श्याम जी चंदेल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली और आवश्यक राजस्व एवं विधिक कार्रवाई पूरी की।

नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने बताया कि मृतक के पिता के नाम लगभग दो बीघा कृषि भूमि है। भूपेंद्र परिवार का इकलौता पुत्र था, जबकि उसकी दो बहनें हैं। उन्होंने बताया कि शासन की आपदा राहत योजना के तहत मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

फोटो – मृतक किशोर के परिजनों से जानकारी लेते नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला।

Leave a Reply