जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन लंबे समय से संगीन आपराधिक मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उल्लेखनीय हो कि पुलिस अधीक्षक विनय कुमार मौर्य के निर्देशन में कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार हेड कांस्टेबल विपिन कुमार सिपाही रणजीत सिंह क्षेत्र में भ्रमणशील थे तभी पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामियां बदमाश साहिल पुत्र रियाज निवासी मोहल्ला राम चबूतरा कालपी को जोल्हूपुर वन विभाग के वॉच टावर के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पीली धातु का सामान बरामद हुआ है। क्षेत्राधिकार राजेश कमल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध कालपी थाने में मुकदमा संख्या 136/26 धारा 108 (5)/112/117/2 बीएनएस थाना कालपी व मुकदमा नंबर 138/26 धारा 308/(5)/112 बीएनएस के मुकदमे दर्ज हैं वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इनामिया बदमाश के साथी उक्त मुकदमों में पहले ही जेल जा चुके हैं।
फोटो – पुलिस की गिरफ्त में इनामिया बदमाश
