कोंच (जालौन) छात्र दिल्ली लाठी चार्ज के विरोध में उग्र दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जबरजस्त बिरोध प्रदर्शन किया और नगर में पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की यह विरोध मार्च दिन गुरुवार को सरोजिनी नायडू पार्क से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए चन्दकुआँ चौराहे पर पहुंचा जहां पर छात्रों एवं राजनीतिक दलों ने जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के द्वारा छात्रों पर कराए गए बल प्रयोग की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने बाले छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है हमें अपनी मांग रखने का संवैधानिक अधिकार है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा छात्रों की आवाज को दबाकर उन पर क्रूरता की जा रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है छात्रों ने जंतर मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है साथ ही चेतावनी देते हुए छात्रों ने कहा कि यदि उचित कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा वही प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का हर प्रयास लोकतंत्र के लिए खतरा है और विपक्ष इस मुद्दे को लगातार उठाता रहेगा वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से पूरे रास्ते में पुलिस बल तैनात रहा वहीं प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ इस दौरान रामानंद कुशवाहा रघुवीर कुशवाहा राघवेंद्र तिवारी महेंद्र कुशवाहा रवि यादव रामकिशोर पुरोहित अंकित आजाद उद्दीन लकी दुबे सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र बार राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
