कोंच (जालौन) महेशपुरा रोड पर एक कार ट्राली से टकरा गयी जिससे कार सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़पुरा के निबासी इंद्रपाल निरंजन पुत्र छोटेलाल अपने परिवार के साथ एक त्रयोदशी भोज में ग्राम पहाड़पुरा आये थे और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्वालियर वापिस लौट रहे रहे क्योंकि उनके बेटे बिष्णु पाल ग्वालियर में रहकर नोकरी करता है इसीलिए पूरा परिवार ग्वालियर में निवास करता है लौटते बक्त जैसे ही महेशपुरा रोड स्थित ग्राम पचीपुरी के नजदीक पहुंचे तभी सामने से रही ट्रैक्टर ट्राली से कार की जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें इंद्रपाल गम्भीर रुप से घायल हो गया और नाती प्रत्यूष उम्र 16 वर्ष नातिन अभिप्रिया उम्र 17 वर्ष बहू प्रियंका उम्र 38 वर्ष बेटा विष्णु उम्र करीब 43 वर्ष को हल्की चोटें आई वहां पर मौजूद रहे वीरों ने तत्काल ही डायल 112 पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद इंद्रपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया वहीं अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में ही किया गया।
