कोंच (जालौन) नगर के मारकंडेश्वर तिराहे के पास लाइफ केयर अल्ट्रासाउंन एंड पैथोलॉजी का शुभारंभ माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन के पुत्र आशु निरंजन व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से फ़ीता काटकर किया कार्यक्रम में सभी अस्थियों को स्मृति चिन्ह व शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया लाइफ केयर पैथोलॉजी के शुभारंभ पर बोलते हुए अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नगर के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा और रंगीन अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी खोली गई है यह एक अलग पैथोलॉजी है जिसका लाभ नगर व क्षेत्र के लोगों को मिलेगा उन्होंने कहा कि अभी तक रंगीन लैब नगर में नहीं थी जिससे यहां के लोगों को उरई जाना पड़ता था और अब यह सुविधा नगर के लोगों को मिलेगी उन्होंने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ मिल सके इसके लिए लाइफ केयर पैथोलॉजी मील का पत्थर साबित होगी विधायक पुत्र आशु निरंजन ने कहा कि लाइफ केयर पैथोलॉजी के सभी आयोजको को बधाई देते हैं नगर के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा और रंगीन पैथोलॉजी की सेवाएं मिल सकेंगी उन्होंने कहा कि नागरिकों को सही सुविधा देने का काम करें जिससे नगर के लोगों को लाभ मिल सके वहीं आयोजक पत्रकार अली जावेद के भाई शाह हुसैन गुड्डू खान मजहर खान शादाब खान ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया पूर्व बार संघ अध्यक्ष विज्ञान सिरौठिया अधिवक्ता कांग्रेस नेता अनिल पटेरिया डॉ आलोक निरंजन अमित उपाध्याय नरेश कुशवाहा सभासद शादाब अंसारी अशोक गुर्जर अनिल पटेल उद्योगपति सैयद महबूब अली संजय नगाइच खेमचंद नामदेव हाजी जैनुल आब्दीन जैद आब्दीन मुहतसिन उद्दीन सुजाअत हुसैन अफीसा हुसैन आदि मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों का आभार पत्रकार अली जावेद ने व्यक्त किया।
लाइफ केयर अल्ट्रासाउंन एंड पैथोलॉजी का विधायक पुत्र व चेयरमैन ने फीता काटकर किया शुभारंभ
