कोंच (जालौन) थाना कैलिया के ग्राम ब्यौना राजा के करीब खंती में एक अज्ञात युबक उम्र करीब 30 वर्ष पुरुष का जला हुआ शव पड़े होने की सूचना दिनांक 24 मार्च 2026 की रात्रि करीब 10 बजे पी आर बी के माध्यम से प्राप्त हुई सूचना मिलते ही थाना कैलिया प्रभारी अवनीश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना स्थल को सुरक्षित करते हुए फील्ड यूनिट टीम को बुलाने के साथ साथ उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर पोष्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है को शव के शिनाख्त करवाने में जुट गई वहीं उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को कहीं बाहर से लाकर ज्वलन शील पदार्थ से जलाया जाना प्रतीत हो रहा है और शव की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी है और सम्बंधित थानों से किसी युबक की गुमसुदगी या अपहृत की जानकारी प्राप्त की जा रही है वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को भी शव की पहचान होती है तो वह पुलिस को सूचना दे।
