Loading market...

बगैर सहमति के मंदिर रजिस्ट्रेशन कराने पर उपजिलाधिकारी से की शिकायत

 

कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम बरोदा कला निवासियों ने उप जिलाधिकारी अभिनव यादव को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की 100 वर्षों से दुर्गा देवी का मंदिर सर्व समाज के लोगों ने बनवाया था जिसमें सभी ग्राम वासियों का सहयोग रहा और सभी लोग उसमें आस्था रखते हैं और ग्राम वासियों ने राम राजा सरकार की मूर्ति भी मंगा ली है और उसकी स्थापना हेतु चंदा करके एक मंदिर बनवा लिया है लेकिन ग्राम के ही हरपाल सिंह पुत्र लाल सिंह व श्याम सुंदर पुत्र लाखन लाल रामराजा सरकार के नाम से रशीद कट्टा बनवाकर चंदा उगाही कर रहे हैं और बिना एजेंडा के रामराजा सरकार एवं दुर्गा माँ एवं अर्जनय सुसायटी झांसी से फर्जी अपने नाम रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं जबकि हम ग्रामवासी रजिस्ट्रेशन के विरोध में हैं क्योंकि अगर रजिस्ट्रेशन हो जाता है तो उक्त लोग अनुसूचित जाति के लोगों को मंदिर में घुसने नहीं देंगे ग्राम वासियों ने एस डी एम से पंजीकरण अगर हो तो उसकी जानकारी ग्रामवासियों को देते हुए उसे निरस्त किये जाने की मांग की है इस दौरान विनोद कुमार विजय सिंह देवेंद्र कुमार हरदास केशवदास वर्मा अनिल पटेरया मलखान सिंह सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply