कोंच (जालौन) उपजिलाधिकारी अभिनव यादव लगातार किसानों से सम्बंधित सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु सक्रियता बनाये हुए हैं और छोटी छोटी कमियों को भी दुरुस्त किये जाने के निर्देश दे रहे हैं इसी कड़ी में एस डी एम ने गल्ला मंडी स्थित पी सी एफ खाद बितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया और स्टॉक रजिस्ट्रर चैक करते हुए उपलब्ध खाद का मिलान किया एस डी एम ने पी सी एफ संचालक को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को खाद की कमी नहीं होनी चाहिए और मांग के पहले ही खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद रखा जाए जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत ही अन्न दाताओं को खाद उपलब्ध हो सके वहीं एस डी एम ने मौके पर पाई गई छोटी मोटी कमियों को भी दूर किये जाने हेतु केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया।
