जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र में देर रात घर के बाहर बैठे एक युवक के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मोहल्ले के रहने वाले सभासद समेत कई लोगों पर हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित सुलखान यादव पुत्र कैलाश यादव, निवासी मोक्षना पहलवान बाड़ा, कस्बा जालौन के मुताबिक, वह रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। इस दौरान पीड़ित और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज भी की गई। मारपीट में पीड़ित और उसके साथी को चोटें आने की बात कही गई है।
पीड़ित ने शिकायत में नृसिंह यादव, विशाल यादव, महेश यादव समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली जालौन पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर मोहल्ले में भी चर्चा का माहौल है।
रिपोर्ट आज तक मीडिया 9005308263
