जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन हस्तनिर्मित कागज उद्योग को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कालपी में आईं आईं टी कानपुर की प्रोजेक्ट एक्जीक्यूटिव आफिसर रीता सिंह की अध्यक्षता में
कार्यशाला आयोजित की गयी।इस दौरान उन्होंने हाथ कागज से डिजाइनिगदार व कलात्मक प्रोडक्ट बनाने के लिए जागरूक कर
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र उरई के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में रीता सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर आगामी 25 सितम्बर से 29 सितम्बर तक नोएडा में विशाल औधौगिक समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कालपी के हाथ कागज निर्माताओं से भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया गया। उन्होंने बताया कि ने नोएडा में तमाम प्रकार की जानकारी हासिल होगी तथा उधोग एवं वाणिज्य का बेहतर माहौल मिलने लगेगा।इस अवसर पर शिखा, हर्षित के अलावा कालपी के साथ कागज उधमियों दिनेश गुप्ता,राजू पतारा, दिव्य स्वरूप गुप्ता,उदय प्रताप, रविंद्र नाथ गुप्ता आदि लोगों ने सहभागिता की।
कार्यशाला में हस्तनिर्मित कागज उद्योग से जुड़े उत्पादों को नई पहचान दिलाने और उन्हें बड़े बाजार तक पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
फोटो – कार्यशाला में शामिल उधमियों के साथ आईं आईं टी की टीम
