शादी की खुशियां मातम में बदलीं: ग्राम प्रधान प्रवीण कुशवाहा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत - Aaj Tak Media

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: ग्राम प्रधान प्रवीण कुशवाहा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

 

अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन

 

कुरकुरू जालौन। खुशियों से भरा घर कुछ ही घंटों में मातम में डूब गया। कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरकुरु के ग्राम प्रधान प्रवीण कुशवाहा उर्फ ओपी सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली।

यह घटना इसलिए और दिल दहला देने वाली बन जाती है क्योंकि घर में अभी छोटे भाई की शादी की रौनक खत्म भी नहीं हुई थी। जहां कल तक ढोल-शहनाई की गूंज थी, वहीं आज चीख-पुकार और आंसुओं की लकीरें हर चेहरे पर दिखाई दे रही हैं।

गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजन बेसुध हैं और पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।

Leave a Reply