जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन गुरुवार को स्थानीय नगर आगमन के दौरान चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने दानिश दीवान के फार्म हाउस पर युवाओं से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की प्रगति और विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
गुरुवार को चरखारी से लखनऊ जाते समय विधायक बृजभूषण राजपूत का काफिला जैसे ही यमुना नदी के कालपी पुल के पास स्थित दानिश दीवान के फार्म हाउस के सामने पहुंचा, वहां पहले से मौजूद युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने फार्म हाउस में मौजूद युवाओं से संवाद स्थापित किया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को देश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विधायक के स्वागत में मौजूद अश्वनी महाराज, आरिफ दीवान, कफिल कुरैशी, समीर दीवान, हसनैन खान, अदनान खान, अर्सलान चिश्तिया, बबलू दीवान आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो— युवाओं से संवाद करते चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत
